August 15, 2026

देहरादून-मसूरी: कोलूखेत भूस्खलन की समस्या के स्थाई समाधान के लिए मुख्यमंत्री धामी ने लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-मसूरीरोड पर कोलूखेत के निकट भू-स्खलन की समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूस्खलन से रोड बाधित न हो इसके लिए प्रोपर ट्रीटमेंट किया जाय। इसके लिए जिस भी आधुनिक तकनीक की आवश्यकता है, वह की जाय।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री एन.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता श्री पी.एस. बृजवाल, अधिशासी अभियंता डी.सी. नौटियाल मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!