October 25, 2026

बाइक दुर्घटनाग्रस्त दो युवक मरे,दो घायल

0
IMG-20251111-WA0007

चमोली:  गोपेश्वर- घिघराण मोटर मार्ग पर बाइक सवार दो युवाओं की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दो घायल हुए हैं। घायलों के इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
बीती रात्रि लगभग 10:30 बजे एक मोटरसाइकिल गोपेश्वर – घिघराण मोटर मार्ग पर ब्रह्मसैण के पास सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना के समय बाइक पर चार युवक सवार थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही चारों युवाओं को परिजनों की सहायता से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 11 व 14 वर्षीय युवको की मृत्यु हो गई। जबकि दो युवाओं का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सभी मृतक हुआ घायल ब्रह्म सैण के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल