November 6, 2026

डाॅ. बहुगुणा आई एंड ईएनटी केयर इंस्टीट्यूट में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से 213 मरीजों को मिला लाभ

0
motion_photo_8421860574230191483

 

देहरादून। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुशील बहुगुणा के द्वारा देहरादून नेहरू कॉलोनी स्थित डाॅ. बहुगुणा आई एंड ईएनटी केयर इंस्टीट्यूट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 213 से अधिक जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिला।

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. चिराग बहुगुणा ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी निःशुल्क नेत्र, ईएनटी व पीडियाट्रिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों की आंख, नाक, कान, गला तथा बच्चों की गहन जांच की गई। साथ ही निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

डाॅ. चिराग बहुगुणा ने बताया कि डाॅ. बहुगुणा आई एंड ईएनटी केयर इंस्टीट्यूट का मुख्य उद्देश्य न्यूनतम दरों पर उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

स्वास्थ्य शिविर का संचालन वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुशील बहुगुणा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. चिराग बहुगुणा तथा वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. प्रियंका बहुगुणा भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल