October 24, 2026

श्री नंदा देवी राजजात 2026 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट।

0
IMG-20251006-WA0013

 

52 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत, पीएम मोदी को न्योते का भी अनुरोध।

देहरादूनः नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 की व्यवस्थाओं के संबंध में श्री नंदा देवी राजजात समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय समिति की ओर से एडवोकेट विनोद नौटियाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की।

इस दौरान श्री नंदा देवी राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल द्वारा मुख्यमंत्री को 52 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया गया। इसमें राजजात यात्रा की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही पूर्व में भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र में पारित अनुपूरक बजट से संबंधित विभागों को टोकन मनी आवंटन का अनुरोध किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से वसंत पंचमी के अवसर पर नंदा राजजात मनौती एवं दिनपट्टा महोत्सव के शुभारंभ हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नौटी स्थित नंदा देवी मंदिर में आमंत्रित करने का आग्रह भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मांग पत्र पर गंभीरता से विचार करते हुए सभी बिंदुओं पर सहमति व्यक्त की तथा संबंधित विभागों को शीघ्र टोकन मनी जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री को नंदा देवी राजजात यात्रा के शुभारंभ समारोह हेतु आमंत्रित करने पर भी सहमति जताई।

इस अवसर पर गढ़वाल राजवंश की ओर से ठाकुर भवानी सिंह पंवार और कुमाऊं राजवंश के प्रतिनिधि मनोज सनवाल सहित प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहा।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर, सदस्य सुरेश सुयाल (सदस्य, पलायन आयोग, अल्मोड़ा), मनोज वर्मा (अध्यक्ष, व्यापार संघ अल्मोड़ा), पद्मश्री कलान सिंह रावत (सचिव, नंदा देवी राजजात समिति), डॉ. हरीश मैखुरी, विशन सिंह कुंवर (संयोजक) एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपा गया 52 सूत्री मांग पत्र भी प्रस्तुत किया, जिसमें यात्रा मार्ग, सुरक्षा, सुविधाओं, सांस्कृतिक संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल