October 24, 2026

देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : 26 बिघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माण सील

0
IMG-20251005-WA0003

 

देहरादून।
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में शिमला बाईपास, मेहुवाला माफी, हरबजवाला, बुद्धपुर, नया गांव और विकासनगर क्षेत्र में लगभग 26 बिघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक अवैध व्यवसायिक व आवासीय निर्माणों को सील किया गया।

कार्रवाई के दौरान एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए स्पष्ट कहा कि बिना स्वीकृति भूमि काटने या निर्माण करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी प्रोजेक्ट या कॉलोनी में निवेश करने से पहले उसकी वैधता अवश्य जांच लें।

सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्राधिकरण का लक्ष्य राजधानी को योजनाबद्ध, हरित और स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल