देवराड़ा में नवरात्र समापन पर मां नंदा देवी की भव्य पूजा-अर्चना
देवराड़ा/चमोली।
परगना बधाण के सिद्धपीठ श्री मां नंदा देवी राजराजेश्वरी मंदिर देवराड़ा में नवरात्रों का समापन विजयदशमी के दिन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मां भगवती नंदा देवी की पूजा-अर्चना के साथ हरियाली प्रसाद अर्पित किया गया तथा कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद प्रदान किया गया।
समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी और देवी भक्तजन शामिल हुए। भक्तों ने मां नंदा देवी के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इसके उपरांत सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के संचालन में मुख्य पुजारी मंशा राम गौड़, योगेश गौड़, रंजीत सिंह रावत, रघुवीर सिंह गुसाईं, मोहन प्रसाद देवराड़ी, पुष्कर सिंह गुसाईं, गौरा देवी, जयंती पंत, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, सचिव वीरेंद्र सिंह गुसाईं, मदन गुसाईं, पं. राजपांडे, अध्यक्ष सुनीता रावत, विनोद रावत, संदीप रावत, प्रदीप जोशी, लता देवी, महेशी देवी, पवन रावत और महावीर रावत सहित अनेक ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम की सफलता में पूरे परगना बधाण के गांववासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।
श्री नंदा देवी परगना बधाण राजराजेश्वरी सिद्धपीठ देवराड़ा के अध्यक्ष भुवन हटवाल ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
