October 24, 2026

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी शुभकामनाएं।

0
Screenshot_20250802-091608~2

 

 

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम आने के बाद हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में  रावत ने कहा कि उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी की यह जीत भारत की पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाएगी। जनता के विश्वास और सहयोग से ग्राम पंचायतें जन-भागीदारी, पारदर्शिता और विकास की नई मिसाल पेश करेंगी।

 

 

उन्होंने सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए भगवान बदरीविशाल एवं बाबा केदार से मंगलकामनाएं कीं। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए, आप सभी गांव-गांव में समावेशी विकास और सुशासन की भावना को साकार करें, यही मेरी अपेक्षा है।

 

रावत ने आशा व्यक्त की कि नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल