October 24, 2026

चमोली में द्वितीय चरण के मतदान के बाद विकास खंड मुख्यालयों पर लौटी पोलिंग पार्टियां।

0
IMG-20250729-WA0009

विकास खंड मुख्यालयों पर कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रुम में रखी गई मतपेटियां।

चमोली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। जनपद में द्वितीय चरण में दशोली, नंदानगर, गैरसैंण, कर्णप्रयाग और पोखरी विकास खंड के 411 मतदेय केंद्रों पर हुए मतदान के बाद  सभी मतदान केंद्रों से सभी 431 पोलिंग पार्टियां विकास खंड मुख्यालयों पर पहुंच गई हैं। जिसके बाद सभी मतपेटियों को कडी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रुम में रख दिया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में जनपद चमोली दशोली, नंदनगर, गैरसैंण, कर्णप्रयाग और पोखरी विकास खंडों के 411 मतदेय केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान सभी मतदेय केद्रों पर 66.47 फीसदी मतदाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसके बाद मतदान प्रक्रिया के लिए चयनित सभी 431 पोलिंग पार्टियां सकुशल विकास खंड मुख्यालयों पर पहुंच गई है। जहां नियमानुसार जांच के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रुम में रख दिया गया है। स्ट्रांग रुमों की सुरक्षा के लिए जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि द्वितीय चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 31 जुलाई को जनपद में मतगणना कार्य किया जाएगा। कहा कि सभी विकास खंडों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों को स्ट्रांग रुम में रखा गया है। स्ट्रांग रुम मतगणना के दिन खोले जाएंगे।

जिला सूचना अधिकारी
चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल