June 23, 2026

एथलीट मानसी नेगी ने फिर बढ़ाया उत्तराखण्ड का मान,वॉक रेस की टीम स्पर्धा में जीता कास्य पदक

 

-प्रदेश युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी मानसी नेंगी

-विकट परिस्थति के बावजूद अब तक जीत चूकी है देश के लिए कई पदक।

चमोली-16 से 27 जुलाई 2025 तक राइन-रूहर, जर्मनी में आयोजित एफआईएसयू विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में 100 से अधिक देशों के लगभग 8,500 छात्र-एथलीट 18 खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की इसी प्रतियोगिता में चमोली जिले के मजोठी गांव की बेटी मानसी नेगी ने वॉक रेस की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
मानसी नेगी की प्रमुख उपलब्धियाँ-
37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप, गुवाहाटी (अंडर‑20)- 10,000 मीटर रेस वॉक में मानसी ने 47रू30.94 मिनट में स्वर्ण पदक जीता (राष्ट्रीय रिकॉर्ड)।

82वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स, तमिलनाडु- 20 कि.मी. वॉक रेस में स्वर्ण पदक।

विश्व विश्वविद्यालय खेल 2023, चेंगदू (चीन)-भारत की महिला टीम के साथ कांस्य पदक।
पहाड़ की कठिनाइयों, सीमित संसाधनों और चुनौतियों को पार करते हुए, मानसी नेगी ने अपने छोटे से गाँव मजोठी (चमोली) से निकलकर इंडिया का नाम रोशन किया। उनकी यह यात्रा किसी प्रेरणास्पद कहानी से कम नहीं है उनकी उपलब्धियाँ युवाओं के लिए एक मिसाल हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!