November 3, 2026

ऑपरेशन लगाम” के तहत बद्रीनाथ में अवैध हूटर और काली फिल्म लगे वाहन पर पुलिस की चालानी कार्यवाही।

0
IMG_20250617_201547

बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या UP85CE 8999 को चेकिग हेतु रोका गया तो जांच में पाया गया कि वाहन में अवैध हूटर लगा हुआ है व इसके शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई है। ये दोनों ही कृत्य मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन हैं। अवैध हूटर ध्वनि प्रदूषण पैदा करते हैं और आपातकालीन वाहनों के लिए भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं, जबकि शीशों पर काली फिल्म विज़िबिलिटी (दृश्यता) को कम करती है और सुरक्षा की खतरा बना रहता है।

नियमों के उल्लंघन को देखते हुए, कोतवाली बद्रीनाथ पुलिस ने तत्काल मौके पर ही उक्त वाहन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही करते हुए वाहन पर लगे अवैध हूटर को जब्त कर वाहन के शीशों पर लगी काली फिल्म उतारा गया। पुलिस ने वाहन स्वामी को भविष्य में इस प्रकार के यातायात नियमों का उल्लंघन न करने की सख्त चेतावनी दी।

“ऑपरेशन लगाम” के तहत इस प्रकार के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *