September 18, 2026

चमोली, सेना व आइटीबीपी ने कराए पार्वती कुंड के दर्शन

 

इनर लाइन पर स्थित होने के कारण प्रतिबंधित है यहां यात्रा

वाइब्रेट विलेज मलारी व कैलाशपुर के ग्रामीणों ने किए दर्शन

सामुदायिक विरासत व सांस्कृतिक संबंधों को मिली

भारतीय सेना और भारत – तिब्बत सीमा पुलिस ने सीमावर्ती वाइब्रेट विलेज के ग्रामीणों को पर्वती कुंड के दर्शन कराए है। जिससे सामुदायिक संबंधों व सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिली है।

चमोली जिले की नीती घाटी में भारत- तिब्बत सीमा पर इनर लाइन में धार्मिक स्थल पर्वती कुंड स्थित है । इनर लाइन में स्थित होने के कारण यहां प्रवेश वर्जित है । जिससे स्थानीय ग्रामीण पर्वती कुंड के दर्शन नहीं कर पाते थे । बीते दिन भारतीय सेना व आइटीबीपी ने ग्रामीणों की पार्वती कुंड दर्शन की मुराद पूरी कर दी । सेना ने नीती घाटी के वाइब्रेट विलेज मलारी और कैलाशपुर गांव के ग्रामीणों को कुछ प्रतिबंधों के साथ पर्वती कुंड की यात्रा करने के साथ दर्शन कराए। जो उनके लिए यादगार बनी। पार्वती कुंड एक अत्यंत धार्मिक महत्व का स्थान है। इससे सदियों पुरानी परंपराओं, सामुदायिक संबंधों और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिली है।

Spread the love
error: Content is protected !!