June 27, 2026

सोशल मीडिया पर ‘वाहवाही’ बटोरने के चक्कर में स्टंट करना पड़ा महंगा: पुलिस ने बाइक सीज कर युवक को सिखाया सबक

 

सोशल मीडिया पर ‘रील्स’ बनाने का जुनून आजकल कई युवाओं पर इस कदर हावी है कि वे लाइक और व्यूज़ पाने की चाहत में अपनी जान और दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में डाल देते हैं। लाइक और व्यूज पाने की चाहत में यातायात नियमों को ताक पर रखकर स्टंट और रील्स बनाना एक युवक को भारी पड़ गया।

रोशन कुमार कोहली पुत्र महिपाल कोहली निवासी ग्राम केवरतल्ला, थाना थराली, चमोली उम्र 24 वर्ष अपनी बाइक संख्या-UK07FD4799 (बाइक R-15) पर सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने के उद्देश्य से खतरनाक स्टंट करते हुए यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन कर रहा था। यातायात नियमों के इस गंभीर उल्लंघन को देखते हुए थराली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। चालक रोशन कुमार कोहली के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही, उसके वाहन संख्या-UK07FD4799 BIKE R-15 को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

पुलिस ने रोशन कुमार कोहली को भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही और नियमों के उल्लंघन की पुनरावृत्ति न करने की कड़ी चेतावनी दी है।

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए आम जनता की सुरक्षा को खतरे में डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की जान खतरे में न डालें। खासकर युवाओं को सोशल मीडिया के चक्कर में आकर ऐसे खतरनाक स्टंट करने से बचना चाहिए।

Spread the love
error: Content is protected !!