November 6, 2026

हापला बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला उद्यान कर्मचारी का शव

0
IMG-20250526-WA0034

पोखरी हापला:विकासखण्ड पोखरी के हापला बाजार
में संविधा पर कार्यरत उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है ।
मौके पर पंहुची पोखरी पुलिस की टीम ने बताया मृतक की पहचान जसवंत कंडारी ग्राम उतरो जनपद चमोली के रूप में हुई ।
वही एस ओ पोखरी ने बताया कि मृतक की मौत जंगली जानवर के हमले से हो सकती है।मृतक के शव पर जंगली जानवर द्वारा किये गये घाव के निशान दिखाई दिये है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिलाचिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। इस संबंध में परिजनो को भी सूचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल