July 30, 2026

थराली में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन. ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय सेना को समर्पित

 

 थराली, चमोली ज़िले में एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में किया गया। इस सैन्य अभियान में भारत ने पाकिस्तान पर निर्णायक हमला करते हुए उसके सभी प्रमुख रणनीतिक ठिकानों, एयरबेस और आतंकी लॉन्चपैड्स को पूरी तरह नष्ट कर दिया, जिससे देशभर में गर्व और देशभक्ति की लहर दौड़ गई। तिरंगा यात्रा थराली बाज़ार के मुख्य मार्गों से होते हुए जनभागीदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ भाजपा के नव स्थापित कार्यालय पर सम्पन्न हुई।कार्यक्रम का नेतृत्व थराली विधायक  भूपाल राम टम्टा ने किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा: “ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति और आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक नीति का प्रतीक है। भारतीय सेना ने अद्भुत साहस दिखाया है और देश की जनता उसके साथ खड़ी है।”

इस आयोजन में विधायक टम्टा के सहायक  विक्रम रतारा की सक्रिय भूमिका और सहयोग विशेष उल्लेखनीय रहा, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह नेगी (लोल्टी) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। देवेन एस. खत्री, पूर्व मीडिया प्रभारी – भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ (दिल्ली प्रदेश) एवं वर्तमान महानिदेशक, इंटर्नशिप रिसोर्स डेवलपमेंट अथॉरिटी (IRDA) ने भी इस यात्रा में भाग लिया। उन्होंने कहा: “ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत के आत्मगौरव और सुरक्षा नीति का ऐतिहासिक कदम है। थराली की जनता ने आज यह दिखा दिया कि वह हर परिस्थिति में सेना और राष्ट्र के साथ खड़ी है।” हजारों नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक जनआंदोलन में परिवर्तित कर दिया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!