October 12, 2026

प्रख्यात समाजसेवी मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा का चयन महिला ऐच्छिक ब्यूरो में

 

देहरादून.
मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर प्रशंसनीय सेवाओं का योगदान देने वाले समाजसेवी मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक) का चयन महिलाओं की सहायता के लिए स्थापित महिला ऐच्छिक ब्यूरो में किया गया है। डॉ. पवन शर्मा अपने मनोवैज्ञानिक अनुभव द्वारा महिलाओं के पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रकरणों और महिलाओं के साथ उनके परिवारजनों एवम रिश्तेदारों द्वारा होने वाले शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से संबंधित मामलों का दोनों पक्षों को सुनते हुए उनके बीच संवाद कायम करते हुए काउंसिलिंग प्रदान करेंगे ताकि महिलाओं को तत्काल और सरलता से न्याय सुलभ हो सके। इसके अलावा डॉ. पवन शर्मा सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा भी पीड़ित महिलाओं को काउंसिलिंग की निशुल्क सुविधा प्रदान करते हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!