November 5, 2026

केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया उत्तराखण्ड उपनल कर्मचारी संघ के तृतीय अधिवेशन का शुभारंभ

0
IMG-20250331-WA0005

अल्मोड़ा में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सड़क एवं राजमार्ग परिवहन, विशिष्ट अतिथि अजय वर्मा, महापौर अल्मोड़ा, महेश नयाल, जिला अध्यक्ष भाजपा एवं अनिल शाही, वरिष्ठ नेता भाजपा एवं सदस्य राज्य पलायन आयोग की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तराखण्ड उपनल संविदा कर्मचारी संघ का तृतीय अधिवेशन का शुभारम्भ हुआ।

प्रमोद गुसाई, प्रदेश महामंत्री उत्तराखण्ड उपनल संविदा कर्मचारी संघ द्वारा मंत्री को निम्नानुसार मांग पत्र सौंपा गयाः-

सेवा सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूरे होने पर परेड ग्राउन्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा उपनल कर्मचारियों को राजकीय विभागों में नियमित करने के लिए ठोस नियमावली बनाये जाने की घोषणा की गयी है। इस कम में उत्तराखण्ड उपनल संविदा कर्मचारी संघ आपसे निम्न मांग करता है:-

1. नियमावली में सरल व सुगम व्यवस्था का समावेश करते हुए बनाया जाय ताकि समस्त उपनल कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ मिल सके।

2. नियमावली के गठन की काल अवधि के अन्तर्गत किसी भी उपनल कर्मचारी को सेवा से न हटाया जाय तथा पूर्व में जिन उपनल कर्मचारियों को हटाया गया है उन कर्मचारियों को जल्द से जल्द बहाल की जाय।

3. नियमावली के गठन की काल अवधि के मध्य समस्त उपनल कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन दिया जाय

अजय टम्टा द्वारा कहा कि उपनल कर्मचारी बहुत ही मेहनती कर्मचारी है तथा वर्षों से राज्य के विभिन्न विभागों में अति न्यून वेतन में में सेवायें दे रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री जी उपनल कर्मचारियों को नियमितीकरण के लिए ठोस नियमावली बनाने की घोषणा ही है निश्चित ही सरकार ऐसी नियमावली बनायेगी की अधिक से अधिक उपनल कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त गणेश जोशी, मंत्री सैनिक कल्याण द्वारा वर्चुअल जुड़कर समस्त उपनल कर्मचारियों को संबोधित किया तथा कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उपनल कर्मचारियों को नियमित करने के लिए घोषणा की गयी है हमारी सरकार जल्द से जल्द उपनल कर्मचारियों के ठोस नियमावली बनायेगी।

विशिष्ट अतिथि अनिल शाही द्वारा कहा गया कि मेरे द्वारा उपनल कर्मचारियों की नियमावली को सरल व सुगम बनाने हेतु सक्षम स्तर पर हर संभव प्रयास किया जायेगा।

महापौर अल्मोडा द्वारा कहा गया कि राज्य के समस्त जनपदों से आये उपनल कर्मचारियों का इस गोल्ज्यू की पावन धरती पर स्वागत करता हू तथा आप सभी पर गोल्ज्यू की कृपा बनी रहे भगवान से प्रार्थना करता हूँ।

भाजपा जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा द्वारा कहा गया कि मैं हर सक्षम स्तर पर आप सभी उपनल कर्मचारियों की मांग को पुरजोर तरीके से रखते हुए पूर्ण करने की कोशिश करूगा।

उत्तराखण्ड उपनल संविदा कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक तृतीय अधिवेशन में पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। नव नियुक्त पदाधिकारियों का नाम निम्नानुसार है:-

1. रमेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष

2 नितिन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष

3. प्रमोद गुसाई, प्रदेश महामंत्री

4. पूरन भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष

5. कमल गढ़िया, उपाध्यक्ष

6. तेजा बिष्ट प्रदेश कोषाध्यक्ष

7 त्रिभुवन बसेडा, सगठन मत्री

8.मनोज गढकोटी, प्रवक्ता

9. मनोज जोशी, सलाहकार

10. गणेश गोस्वामी, संरक्षक

11 सदीप कुमार प्रचार मंत्री

12. विनोद बिष्ट सयुक्त मंत्री

13. नरेश थपलियाल, उप मंत्री

14. दीपक चन्द्र शर्मा, उप मत्री

15. कमल सिंह महरा, संयुक्त मंत्री

16 त्रिवेन्द्र रौतेला, कार्यकारी सदस्य 17 श्याम मेवाडी, कार्यकारी सदस्य अधिवेशन में उत्तराखण्ड उपनल संविदा कर्मचारी संघ की समस्त जिला कार्यकारणी व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल