October 25, 2026

आशा रानी ज्ञानचंद जैन सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

0
WhatsApp Image 2025-02-16 at 8.13.11 PM

 

देहरादून,मुख्य संवाददाता।। शिमला बायपास रोड नयागांव वीडियो में स्थित आशा रानी ज्ञानचंद जैन सरस्वती शिशु मंदिर नयागांव का वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि सिरकत की। मुख्य वक्ता के रूप में धनंजय विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विशिष्ट अतिथि सहदेव सिंह पुंडीर विधायक सहसपुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान छात्राओं द्वारा भारतीय संस्कृति के आधार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वही मुख्य अतिथि महेन्द्र भट्ट द्वारां विद्यालय हेतु सांसद निधि से एक बस देने की घोषणा की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद ने सभी मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद प्रतिपादित किया तथा विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश नैनवाल व्यवस्थापक अनिल कुमार एवं समस्त पदाधिकारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल