November 5, 2026

आभा शर्मा राष्ट्रीय हिन्दू सेवक संघ महिला मोर्चा की अध्यक्ष व मंजू जैन राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_2025110204026127

Abha Sharma appointed as president of Rashtriya Hindu Sevak Sangh Mahila Morcha and Manju Jain as national spokesperson.

 

देहरादून राजा रोड स्थित राष्ट्रीय हिंदु सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज भारद्वाज के द्वारा एक बैठक आयोजित कि गयी । बैठक के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय हिंदु सेवक संघ महिला मोर्चा के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर आभा शर्मा, राष्ट्रीय हिंदु सेवक संघ महिला मोर्चा राष्ट्रीय प्रवक्ता के लिए मंजू जैन को नियुक्त किया हैँ।
आभा शर्मा व मंजू जैन अपने अपने स्तर पर समाजसेवा में पूरी तरह से कार्य करती रहती हैँ।
आभा शर्मा व मंजू जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस पद के लिये धीरज भारद्वाज का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होने इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रण लिया व कहा कि राष्ट्रीय हिंदु सेवक संघ का मुख्य उद्देश्य देश को एक हिंदु राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है व अपने सनातन धर्म कि रक्षा हेतु कार्य करना हैँ।
आभा शर्मा व मंजू जैन भी इस कार्य में अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए इस नेक कार्य में अपना पुरा सहयोग करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल