July 29, 2026

विधायक भूपाल राम टम्टा ने नगर पंचायत थराली में ली कार्यकताओं की बैठक,भाजपा प्रत्यासी सुमन गुसाई के पक्ष में मांगा जनता का आर्शीवाद

MLA Bhupal Ram Tamta held a meeting of workers in Nagar Panchayat Tharali, sought public blessings in favor of BJP candidate Suman Gusai.

थराली-सूबे में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्यासियों के बीच घमासान मचा हुआ है। बागी निर्दलीय प्रत्यासियों भाजपा व कांग्रेस के लिए सिरदर्द बने हुए है। वही थराली,नंदप्रयाग,नंदानगर नगर पंचायत में भी चुनावी मौहाल गर्मा गया है।
वही थराली विधायक भूपालराम टम्टा ने भाजपा पार्टी कार्यालय थराली में कार्यकर्ताओं के साथ नामित बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की,साथ ही वार्ड नम्बर 1 भेंटा व सिमलसैण्ं में जनसम्पर्क कर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रत्याशी सुमन गुसाईं के पक्ष में लोगो से वोट की अपील की। जन सम्पर्क अभियान के दौरान विधायक थराली भूपाल राम टम्टा के साथ कई पार्टी कर्ता भी मौजूद रहे।
जनसम्पर्क अभियान के दौरान विधायक थराली भूपाल राम टम्टा ने कहा कि वह बीते तीन साल से लगातार यहां विकास कार्यो के लिए दिन रात जुटे हुऐ है। जल्द थराली को जाम की समस्या से उभारने के लिए बाईपास सड़क व पुल का निमार्ण किया जायेगा। प्राणमति नदी पर बनाये जाने वाले पुल का कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही थराली नगर पंचायत के विकास के लिए डब्बल इंजन की सरकार अतिरिक्त बजट के साथ काम करेगी। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि थराली विधानसभा की जनता हमारे विकासकार्यो को देखते हुऐ भाजपा प्रत्यासी को विजयी बनायेंगी।

कार्यक्रम के दौरान चुनाव प्रभारी हरक सिंह नेगी, जिला महामंत्री राकेश जोशी, मंडल अध्यक्ष थराली नंदू बहुगुणा, प्रत्याशी सुमन गुसाईं, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रकाश कोठियाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष थराली रणजीत सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, ब्लॉक प्रमुख थराली कविता देवी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनु० जा० मोर्चा नरेंद्र भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भावना रावत, मंडल उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री अनिल देवराडी, वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णपाल गुसाईं, एवं पार्टी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!