November 5, 2026

राष्ट्रीय खेलों के प्रचार वाहनों को डीएम संदीप तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_20251617117124

DM Sandeep Tiwari flagged off the National Games promotional vehicles.

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के शुभंकर, लोगो, जर्सी और टैगलाइन आदि का कैन्टर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनपद चमोली में जिलाधिकारी संदीप तिवारी द्वारा 06 जनवरी को प्रमोशनल वेन का जिला कार्यालय गोपेश्वर चमोली से हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मस्कट मौली प्रचार वाहन में सवार होकर 06 से 08 जनवरी तक जिले में सभी ब्लाक, प्रमुख शहर एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में घूम कर लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजवानी मिलना हम सबके लिए गर्व का विषय है। इससे हमारी देवभूमि आगे खेल भूमि के रूप में भी विकसित होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का मस्कट मौली के साथ प्रचार कैंटर वाहन जनपद के सभी विकासखंडों में दूरस्थ गांव और शहरों में घूम कर राष्ट्रीय खेलों का प्रचार प्रसार करेगा और लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि 10 जनवरी को पुलिस मैदान गोपेश्वर में प्रातः 11 से 2ः00 बजे तक भव्य पाण्डवाज शो का आयोजन के साथ ही राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

प्रमोशनल वेन में मौली के स्वागत एवं मौली के साथ सेल्फी फोटो खिंचवाने एवं सेल्फी के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खेलो इण्डिया सेन्टर फुटबॉल, एवं टेबल टेनिस एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षणरत खिलाड़ी, कॉन्टेक्ट प्रशिक्षक, वरिष्ठ खिलाड़ी, खेल संघो के पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया।

प्रमोशनल वेन जिला कार्यालय परिसर से कुण्ड कॉलोनी परिसर से जिरो बैण्ड होते हुए विकास खण्ड ज्योर्तिमठ में वृहद प्रचार-प्रसार के भ्रमण हेतु प्रस्थान किया, जिसमें मायापुर, पीपलकोटी, टंगणी, पाखी, लंगसी, पैनी, ज्योर्तिमठ के सम्पूर्ण नगर पालिका परिषद एवं तपोवन, बड़ागाँव गाँवों में भ्रमण करेगी, जोकि दिनांक 08 जनवरी 2025 तक सम्पूर्ण जनपद के नौ विकास खण्डों में 38वें राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने के लिए गाँव-गाँव एवं शहर-शहर में घूमेगी व लोगों को खलों से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगी।

इसके अतिरिक्त 09 जनवरी को स्थान ग्वालदम में जनपद बागेश्वर से मशाल प्राप्त कर मशाल रैली का आयोजन किया जायेगा तथा मशाल ग्वालदम से थराली, कुलसारी, नारायणबगड़ एवं कर्णप्रयाग होने हुये रात्रि विश्राम हेतु गोपेश्वर पहुँचेगी तथा 10 जनवरी को मशाल रैली स्पोर्ट्स स्टेडियम से मन्दिर मार्ग होते हुए पुलिस मैदान गोपेश्वर में पाण्डवाज शो का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट एवं खेल विभाग से नारायण सिंह नेगी, राजपाल सिंह चौधरी, रश्मि बिष्ट, रमेश पखोली, संतोषी नेगी, संगीता नेगी, तनवीर अहमद, जगदीश कुमार, अतुल कुमार, देवेन्द्र सिंह, उत्तम सिंह, मोहन लाल, बिरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल