November 5, 2026

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बद्रीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_2024102115174758

Uttarakhand Assembly Speaker Ritu Khanduri Bhushan offered prayers at Badrinath Dham.

 

बद्रीनाथ धाम, चमोली: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने   बद्रीनाथ धाम पंहुचकर भगवान श्री बद्रीविशाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और शांति की कामना की।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, “बद्रीनाथ धाम हिमालय की गोद में स्थित एक अद्वितीय विष्णु स्थान है। श्री बद्रीविशाल जी का धार्मिक व अध्यात्मिक महत्व हिन्दूधर्मावलम्बियों के लिए विशेष आस्था का केन्द्र सदियों से रहा है ।

श्रीमती खण्डूडी ने कहा कि, “यह धाम ,पौराणिक काल से ही सनातन संस्कृती का ध्वज वाहक रहा है इसके साथ ही यह धाम उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य का भी प्रतीक भी है। हम सभी को इसकी सनातन परम्पराओं को सदैव अक्षुण बनाये रखने के साथ संरक्षित करने की भी आवश्यकता है।”

इस यात्रा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बद्रीनाथ धाम में चल रही विकास परियोजनाओं की भी जानकारी ली और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, “हमें सुनिश्चित करना है कि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को हम अधिक से अधिक सुविधाएँ व धार्मिक वातावरण प्रदान करा सके ।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस यात्रा के माध्यम से प्रदेशवासियों के लिए एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है कि सभी को मिलकर अपने प्रदेश की उन्नति और विकास के लिए तीर्थाटन व पर्यटन को निरन्तर बढावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है इसके लिए उत्तराखण्ड़ सरकार भी अच्छा प्रयास कर रही चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार के कार्यों की प्रशंसा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल