November 2, 2026

प्रदेश में जल्द युवा आयोग का होगा गठन: रेखा आर्य

0
Screenshot_20240922-120742

Youth Commission will soon be formed in the state: Rekha Arya

 

देहरादून:युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीआरडी जवानों के रजिस्ट्रेशन एवं प्रोत्साहन राशि संबंधी, युवक एवं महिला मंगल दल को स्वावलंबी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पीआरडी जवानों के लिए की गई घोषणाओं में से अधिकांश घोषणाओं के शासनादेश सितंबर माह में निकला है जिसमें उनके चार धाम यात्रा के दौरान 50 रुपए प्रोत्साहन राशि देने का भी शासनादेश हुआ है। पोर्टल के माध्यम से पीआरडी जवानों को पंजीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है, पूर्व में विभाग के द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसमें 20 अगस्त तक पीआरडी जवानों को पोर्टल में पंजीकृत कर उनके दस्तावेजों को ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल करने के लिए आखिरी समय दिया गया था उसकी तिथि बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही सचिव को मंत्री रेखा आर्या द्वारा पीआरडी संगठनों से बातचीत कर पंजीकरण की तिथि को बढ़ाने के साथ ही पीआरडी जवानों को अंतिम अवसर प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं प्रदेश में युवा आयोग के गठन और युवा नीति पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश में युवा नीति और युवा आयोग के गठन के लिए तेज गति से कम कर रही है जिसको लेकर आज हमने अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता से किया हुआ वादा पूर्ण हो और हमें उम्मीद है जल्द ही युवा आयोग प्रदेश के युवाओं को धरातल पर नजर आएगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल