November 3, 2026

शिवपुरी के पास हुआ बड़ा हादसा, गंगा में बहे दिल्ली के दो पर्यटक, SDRF कर रही है तलाश

0
Screenshot_20240922-120613

Major accident happened near Shivpuri, two tourists from Delhi washed away in Ganga, SDRF is searching

बद्रीनाथ हाई-वे पर शिवपुरी के पास गंगा में नहाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए 5 दोस्तो में से दो युवक गंगा की तेज धारा में बह गए। जिनकी तलाश के लिए SDRF की टीम सर्च अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि आकाश और संदीप अपने पांच दोस्तों के साथ ओखला दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे।

एसडीआरएफ प्रभारी कविंद्र सजवान ने बताया कि रविवार सुबह करीब 6:30 बजे 2 युवकों की गंगा में डूबने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जहां पर डाइविंग टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

बता दें कि दिल्ली के ओखला से पांच दोस्त रात्रि में क़रीब 2 बजे शिवपुरी आए थे। डूबने वालों की पहचान आकाश पुत्र इन्द्रपाल और संदीप पुत्र गणेश निवासी ओखला दिल्ली के रूप में हुई है ये दोनों युवक 23 साल के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *