November 4, 2026

शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूकता कार्यशाला का किया आयोजन

0
IMG-20240810-WA0056

 

फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।


देहरादून, मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता और बचाव के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में प्रख्यात मनोवैज्ञानिक और समाजसेवी डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक) ने प्रतिभागियों को बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं और उनके निवारण के लिए जानकारी दी और मानसिक समस्याओं से बचाव के लिए कई महत्तवपूर्ण और प्रभावी तकनीकें सिखाई। उन्होंने आज के परिवेश में नौजवानों के सामने पेश जानेवाली मानसिक चुनौतियों का सामना करने के लिए भी कई समाधान दिए। कार्यशाला के अंत में अभिभावकों और शिक्षकों ने कई सवाल पूछे और डॉ. पवन शर्मा ने अपने जवाबों से उनकी जिज्ञासा को शांत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल