November 3, 2026

विधायक बद्रीनाथ लखपत बुटोला ने हरेला पर्व पर ग्रामपंचायत देवस्थान में किया वृक्षारोपण।

0
IMG-20240806-WA0030

MLA Badrinath Lakhpat Butola planted trees in the Gram Panchayat Devasthan on the occasion of Harela festival.

केदार नाथ वन प्रभाग के नागनाथ रेंज ग्राम पंचायत देवस्थान में किया गया वृहद वृक्षारोपण।

पोखरी(चमोली)र्हिरेला पर्व के तहत केदानाथ वन प्रभाग के नागनाथ रेंज देवस्थान ग्राम पंचायत में विधायक बद्रीनाथ लखपत बुटोला ने वन कर्मचारियों के साथ वृक्षा रोपण किया। वृक्षा रोपण के दौरान देवस्थान ग्राम पंचायत की महिलाओं ने बांज,सुराई,देवदार समेत अनेक वृक्षो का रोपण कर इन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया।


वृक्षारापेण के दौरान विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि केदारनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा किये जा रहे वृक्षारोपण का कार्यक्रम सराहनीय है। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का मुझे मौका मिला है मै शौभाग्यसाली हूं। कार्यक्रम के दौरान फॉरेस्टर आनन्द रावत ने बताया कि पोखरी व्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम लगातार जारी है। हरेला पर्व के अर्न्तगत 15 जुलाई से अभी तक लगभग 15 हजार पौधो का रोपण किया गया है और यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट श्रवण सती,समाजसेवी इन्द्र प्रकाश,रविन्द्र सिंह,समेत वनविभाग के कर्मचारी व ग्रामीण महिलायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *