October 26, 2026

नव निर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

0
WhatsApp Image 2024-07-27 at 6.52.26 PM

कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायकों काजी निजामुद्दीन व लखपत बुटोला ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में स्पीकर रितु खंडूरी भूषण ने दोनों विधायकों को शपथ दिलाई, इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधायक नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,विधायक प्रीतम सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावतऔर वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। आपको बता दे की उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को मतदान हुआ था, जबकि 13 जुलाई को दोनों ही सीटों पर मतगणना हुई थी। कांग्रेस के पास पहले 19 सीटें थी लेकिन बद्रीनाथ से कांग्रेस के टिकट पर 2022 में चुनाव जीतने के बाद हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी तब से कांग्रेस की विधानसभा में केवल 18 सीट रह गई थी, अब यह दोनों सीट जीतकर कांग्रेस के पास 20 विधायकों का संख्या हो गई है.

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खण्डूडी ने निर्वाचित विधायकों को बधाई व शुभकामनायें दी। वही बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि उनका हर कार्य जनहित मे होगा। जिस तरह से जनता ने इस बार दल बदलुओं को सबक सिखाया है 2027 में भाजपा के प्रत्यासियों को अपनी जमानत बचानी मुश्किल हो जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल