October 24, 2026

मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम के अंतर्गत गंगनाली क्लस्टर के एक दर्जन गांवो को दी गई मशीनरी

0
WhatsApp Image 2024-07-24 at 7.01.01 PM

चमोलीःमुख्यमंत्री पलायन रोकथाम के अंतर्गत गंगनाली कलस्टर रानो, बमोथ, सूगी, करछुना, सहित 08 ग्राम पंचायतों की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार से जोड़कर खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र बिष्ट के सानिध्य में अचार, मसाला, डेयरी से संबंधित समस्त मशीनरी उपलब्ध कराई गई,। खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र बिष्ट ने बताया कि यह योजना 3 वर्ष के लिए संचालित की गई है। जिससे ग्रामीणों को रोजगार मिल सके व पर्वतीय जनपदों से पलायन को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में पलायन के मुख्य कारणों में रोजगार प्रमुख कारण है। राज्य सरकार स्यंम सहायता समूह के माध्यम से विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार मशीनरी उपलब्ध करा कर लोगों के लिए स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करा रही है।
इस दौरान रानो,बमोथ,सूगी करछुना समेत 8 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान व स्यम सहायता समूह की महिलायें मौजूद रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल