November 5, 2026

तेन्दुवे के हमले से दुधारू गाय की मौत

0
WhatsApp Image 2024-07-12 at 11.33.20 AM

बीती रात 3 बजे ग्राम पंचायत सिमखोली के तोली तोक में हुई घटना

चमोलीःपोखरी व्लॉक के ग्राम पंचायत सिमखोली में तेन्दुवे का आतंक बढने लगा है। ग्राउंड जीरो रिपोर्ट में पाया गया कि कुलदीप सिंह नेगी पुत्र स्व.रघुवीर सिंह नेगी की दुधारू गाय पर लगभग 3 बजे शुबह तेन्दुवे ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पास की मकान में रह रहे जगजीत सिंह की गौशाला में शोरगुल होने पर नींद खुल गई। जगजीत सिंह के द्वारा शोर करने पर तेन्दुवा गोशाला से भाग गया लेकिनतब तक वह गाय को मौत के घाट उतार चुका था। जगजीत सिंह ने बताया कि अगर उनकी नींद नहीं खुलती व वह शोरकर तेन्दुवे को नहीं भगाते तो तेन्दुवा अन्य तीन जानवरों को भी मौत के घाट उतार देता।
फिलहाल गांव के युवको के द्वारा गाय को दफना दिया गया है। तेन्दुवे के हमलावर होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को इस घटना का संज्ञान लेकर तेन्दुवे पर नजर रखनी होगी ताकि वह अन्य जानवरों को नुकसान न पंहुचा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल