October 31, 2026

खुशखबरीःपोखरी में खुला पैट्रोल पंप,वाहन चालको में खुशी का महौल

0
WhatsApp Image 2024-06-27 at 4.38.50 PM

विकास खण्ड पोखरी मुख्यालय पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल पम्प का शुभारंभ  वरिष्ठ एडवोकेट नन्दन सिंह बिष्ट के कर कमलो से हुआ ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास खण्ड में पहला पेट्रोल पंप डिग्री काॅलेज रोड़ पर खुलने से क्षेत्र के छोटे बड़े वाहनो को पेट्रोल-डीजल भरने की सुविधा प्राप्त हो गयी है। यह पेट्रोल पंप ग्राम निवासी- बीणा -मल्ला के हर्षवर्धन सिंह बर्त्वाल के पुत्र अनूप बर्त्वाल ने लगाया है।

शुभारंभ अवसर पर सैकड़ो छोटे बड़े वाहन स्वामियों व चालको ने अपने-अपने वाहनो में तेल भरवाया है। बताते चले कि पोखरी विकासशील पर खण्ड में यह पहला पेट्रोल पंप लगा है।

पोखरी में पेट्रोल पंप लगने से पोखरी क्षेत्र के अलावा जनपद रुद्रप्रयाग के मोहनखाल-चन्द्रनगर -भणज के वाहन चालको को वाहनो में तेल भराने की सुविधाएं मिलेगी। इससे पहले क्षेत्र के वाहनो में पेट्रोल व डीजल भरवाने के लिए 50-55किमी0 दूर कर्णप्रयाग जाना पड़ता था। अब यह सुविधा यहां उपलब्ध हो गयी है। शुभारंभ अवसर पर प्रवक्ता टीपी सती,सहायक पूर्ति अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट, एनटी विजयपाल सिंह गुसाईं, राउनि मनोज बर्त्वाल, पूर्व प्रधान रणजीत बर्त्वाल, एडवोकेट देवेन्द्र बर्त्वाल, श्रवण सती,जीत सिंह रौथाण, कै0 रमेश सिंह बर्त्वाल, मनोज भंडारी,दीवान सिंह, कुंवर सिंह नेगी,आनन्द राणा,राकेश नेगी,कुलदीप नेगी,हरीश चंद्र पंत,हरपल नेगी,फतेराम सती सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल