October 13, 2026

निरोगी काया के लिए योग है नितांत आवश्यक :आशा नौटियाल

Yoga is absolutely necessary for a healthy body: Asha Nautiyal

 

भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने पूरे प्रदेश में योग कार्यक्रम का किया आयोजन

देहरादून 21जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने चमोली के उखीमठ क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा के सभी जिला स्तर के पदाधिकरियों ने अलग-अलग क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया योग भी किया ।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि पूरे प्रदेश में आयोजित कार्यक्रमों में ढाई हजार से अधिक महिलाओं ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। योग के महत्व को भी समझा। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा इस बात की प्रमुखता देते हैं कि देश का नागरिक अगर स्वस्थ होगा तो देश सशक्त बनेगा ।ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बहुत ही उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया साथ ही योग किया ।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि नारी सशक्तिकरण को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश के पदाधिकरियों ने पतंजलि योगपीठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।

महिला मंगल दल, कीर्तन मंडली के सदस्यों ने योगाभ्यास किया साथ ही महिला मोर्चा के प्रदेश स्तर के पदाधिकरियों ने गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार योग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है आज न सिर्फ देश में पूरी दुनिया योग मनाया जा रहा है यह देश की मान सम्मान बढ़ाने का गौरवशाली पल है।

आपको बता दे कि भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकरियों ने भी गुरु राम राय विश्वविद्यालय में योग संकाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया।रुचि भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष, शकुंतला देवलाल प्रदेश कार्यालय सचिव, नेहा शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी / प्रदेश संयोजक योग दिवस आदि पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!