November 6, 2026

श्री केदारनाथ- बदरीनाथ दर्शन को पहुंचे उप्र के उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक।

0
IMG-20240613-WA0006

Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak reached Shri Kedarnath-Badrinath darshan.

श्री केदारनाथ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपरिवार भगवान केदारनाथ- बदरीनाथ के दर्शन किये।
उप मुख्यमंत्री आज हैलीकाप्टर से प्रात: सवा दस बजे श्री केदारनाथ धाम पहुंचे जहां हैली पेड पर मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने उप मुख्य मंत्री का स्वागत किया।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री केदारनाथ मंदिर पहुंचे मंदिर में दर्शन किये भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया तथा लोककल्याण की कामना की। दर्शनों के पश्चात श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने उप्र के उप मुख्य मंत्री का स्वागत किया तथा बाबा केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया उप मुख्यमंत्री को प्रभारी अधिकारी ने श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के बावत जानकारी दी।

इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, स़जय तिवारी,कुलदीप धर्म्वाण,पारेश्वर त्रिवेदी, विक्रम रावत,ललित त्रिवेदी, प्रबल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात दोपहर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। दिन सवा बारह बजे श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये तत्पश्चात मंदिर समिति ने उन्हें भगवान बदरीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया । बदरीनाथ में अल्प विश्राम के बाद वह देहरादून रवाना हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल