October 12, 2026

कार्तिक स्वामी मंदिर में 5 जून से आयोजित होगा महायज्ञ व ज्ञानयज्ञ

 

देहरादूनःःश्री कार्तिकेय मंदिर समिति द्वारा हर साल क्रौच पर्वत पर आयोजित किये जाने वाला महायज्ञ व ज्ञानयज्ञ का आयोजन 5 जून से 15 जून तक आयोजित किया जायेगा। 14 जून को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुधन सिंह नेगी ने दी। उन्होंने क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों से इस महायज्ञ व ज्ञानयक्ष में अपना सहयोग देने की अपील की।
आपको बता दंे कि भगवान कार्तिक स्वामी भाले नाथ महादेव के प्रथम पुत्र है। स्कंन्ध पुराण के अनुसार भगवान कर्तिकेय ने क्रौच पर्वत पर शरीर की हड्डियों को त्यागा था। यहां उनके शरीर की हड्डीयां के अवशेष आज भी मौजूद है। उत्तराखंड में यह तीर्थ स्थल देश व दुनियां के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के केन्द्र बिन्दु है। भगवान कार्तिक स्वामी रूद्रप्रयाग व चमोली जनपद के 362 से अधिक गांव के लोगों के आराध्य देव है। जिनमें क्षेत्र के ग्रामीणों की अटूट श्रद्धा व विश्वास हैं।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!