October 25, 2026

चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से डॉ. विनीता शाह,

0
IMG-20240520-WA0017

Dr. Vineeta Shah, with the aim of providing better health facilities to the devotees coming for Chardham Yatra.

 

महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड द्वारा अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर स्थित सभी चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. आर.सी. आर्य नोडल अधिकारी, यमुनोत्री यात्रा मार्ग भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक द्वारा सामु.स्वा.केन्द्र, बड़कोट में मरीजों का अत्यधिक लोड व चारधाम यात्रा को देखते हुए अन्य चिकित्सालयों से चिकित्सकों की तैनाती किये जाने एवं आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों व ऑक्सीजन सिलिण्डर पर्याप्त मात्रा में रखे जाने हेतु निर्देश दिये गये।


इसके अतिरिक्त बड़कोट, दोबाटा में स्थापित किये गये स्वास्थ्य जांच केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक द्वारा नोडल अधिकारी, डॉ0 आर0सी0 आर्य को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य जांच केन्द्रों पर 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के श्रद्धालुओं की प्राथमिक जांचे अवश्य करायें एवं जहां पर श्रद्धालुओं की संख्या का अत्यधिक दबाव है, वहां पर और अधिक प्रशिक्षित चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाय। महानिदेशक द्वारा श्रद्धालुओं से यात्रा मार्ग पर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया गया । जिस पर सभी श्रद्धालुओं द्वारा मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं से संतोष व्यक्त किया गया। डॉ0 विनीता शाह द्वारा जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रांजिट हास्टल एवं निर्माणाधीन चिकित्सालय के निरीक्षण किया गया एवं निर्माणाधीन चिकित्सालय के संबंध में उनके द्वारा डॉ0 आर0सी0आर्य को निर्देशित किया गया कि कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित कर अगले चारधाम यात्रा हेतु चिकित्सालय का समस्त कार्य समय से पूर्ण कराये जाएं। महानिदेशक द्वारा यमुनोत्री मार्ग पर स्थापित स्वास्थ्य जांच केन्द्र एवं अन्य चिकित्सा इकाईयों में व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। साथ ही उनके द्वारा जानकारी दी गई कि श्रद्धालुओं को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किये जाने हेतु यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर 03 मेडिकल रिलीफ केन्द्र एवं 30 स्वास्थ्य मित्रों को तैनात किया गया है एवं इसी प्रकार गंगोत्री यात्रा मार्ग पर 10 स्वास्थ्य मित्र तैनात किये गये हैं। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर स्थित चिकित्सा इकाईयों में आवश्यक जीवनरक्षक औषधियां, ऑक्सीजन सिलिण्डर, ऑक्सीजन कन्संटेªटर एवं आवश्यक उपकरण/सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल