October 31, 2026

अपनी बेटी को अपने सामने पाकर हीनल अग्रवाल के माता पिता का नहीं रहा खुशी का ठिकाना।

0
IMG-20240516-WA0016

Heenal Aggarwal’s parents knew no bounds of happiness after seeing their daughter in front of them.

रुद्रप्रयाग, श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग में अपने माता पिता से बिछड़ी 02 साल की हीनल को सेक्टर अधिकारी लिनचोली की तत्परता के कारण बिछ़ी बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाया गया।

अपनी बेटी को अपने सामने पाकर हीनल अग्रवाल के माता पिता का नहीं रहा खुशी का ठिकाना।

सेक्टर अधिकारी लिनचोली राहुल कुमार ने अवगत कराया है कि इंदौर से आए तीर्थ यात्री मुस्कान अग्रवाल व उसके पति अपनी 02 साल की पुत्री हीनल अग्रवाल जो श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी हाॅकर के पास दे रखी थी तथा छोटी लिनचोली के पास शाॅर्ट कट के चक्कर में मुस्कान अग्रवाल एवं उनके पति हाॅकर से बिछड़ गए जिस कारण उनकी बेटी भी उनसे बिछड़ गई तथा आगे जाकर महिला अपनी बेटी को अपने आसपास न देखकर रोने-बिलखने लगी, जिस पर उधर से गुजर रहे सेक्टर अधिकारी राहुल कुमार ने उनसे रोने का कारण जाना। जिस पर उन्होंने बताया कि हमारी बेटी हमसे बिछ़ड गई है। सेक्टर अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए इसकी जानकारी सेक्टर अधिकारी केदारनाथ एवं हैलीपैड से संपर्क किया किन्तु बच्ची बड़ी लिनचोली के पास ही मिल गई थी जिसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
अपनी बच्ची को अपने पास पाकर माता-पिता को खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपनी बिछडी बेटी से मिलाने के लिए जिला प्रशासन की टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के लिए सभी का आभार एवं साधुवाद किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल