October 31, 2026

पोखरी बैंक में बीते 6 माह से नहीं पंहुची स्वैप मशीन,एटीएम में लगा खराब होने का चिट

0

Swap machine has not reached Pokhri Bank since last 6 months, chit of malfunction in ATM

सुपर स्पीड इंटरनेट के दौर में अच्छी सेवा का दावा करने वाली बैंकिग सेवाओं पर सवालिया निशान लगे हुऐ है। ताजा उदाहरण पोखरी एसबीआई बैंक का है। यहां के मैनेजर विजय चौहान के अनुसार स्वैप मशीन बीते 6 माह से खराब पड़ी है नई मशीन के लिए मुम्बई रिक्वेस्ट की गई है लेकिन अभी तक पोखरी शाखा में स्वैप मशीन नहीं पहुंच पाई है जिससे पोखरी बैंक पंहुचने वाले दर्जनों ग्राहक परेशान होकर ऑनलाईन सर्विस देने वाली दुकानों में जाकर कैश लेते है। और यहां इन्हें बिना बात का अनावश्यक शुल्क देना पढ़ता है। क्योंकि यहां अक्सर एटीएम मशीन या तो खराब रहती है या समय से पहले कैश समाप्त हो जाता है।


72 ग्राम सभाओं के बीच एक मात्र सरकारी बैंक होने के नाते यहां आये दिन आम आदमी को कैश के लिए भटकना पड़़ता है लेकिन इस व्यवस्था को कौन सुधारेगा यह बड़ा यक्ष प्रश्न बना हुआ है। हॉलाकि बैंक मैनेजर द्वारा ग्राहकों को हर संभव सुविधा देने का दावा किया जाता है लेकिन कई ग्राहकों का कहना है कि बैंक मनैजर साहब व्यवस्था को सुधारने के बजाय लोगों को लोन दिलाने,बीमा करने,एबीआई मुच्यवल फंड में पैसे लगाने में व्यस्त रहते है। भला ग्राहकों की असुविधाओं से उन्हें क्या मतलब। बैंकिंग सुविधा के लचर होने के कारण क्षेत्र के लोग कई बार निरास होकर वापस जाना पड़ता है। लेकिन इस ओर न तो कई जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहा है और नही शासन प्रसाशन इस ओर कोई ठोस कदम उठा रहा है बेचारी जनता आखिर जाय तो जाय कहां?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल