November 5, 2026

एसजीआरआरयू का यूकोस्ट के साथ आधुनिक अनुसंधान सहयोग पर एमओयू

0
IMG-20240501-WA0009

SGRRU signs MoU with UCOST on advanced research cooperation

 

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवम् प्रोद्योगिक परिषद यूकोस्ट के बीच क एमओयू हुआ। आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान से जुडे विभिन्न बिन्दुओं पर दोनों संस्थान मिलकर कार्य करेंगे। इस सीधा फायदा छात्र-छात्राओं, फेकल्टी सदस्यों एवम् शोध छात्र-छात्राओं को मिलेगा।


बुधवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान एवम् यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के अन्तर्गत दोनों संस्थान मिलकर शोध एवम् अनुसंधान से जुड़े विषयों पर विभिन्न कार्यशालाएं, सम्मेलन आयोजित करेंगे। इसके साथ साथ स्वास्थ्य विज्ञान, कृषि, सूचना एवम् प्रोद्योगिकी के क्षेत्रों में विकास को प्रोत्साहित एवम् सुविधा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्णं सहयोगी की भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर कुलपति डाॅ यशबीर दीवान ने कहा कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा एवम् आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए नियमित प्रयासरत है। आज का एमओयू बौद्धिक जीवन एवम् सांस्कृतिक विकास को बढ़ाने और राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय शोध कार्यों को बढ़ाने का काम करेगा। इस अवसर पर प्रो. कंचन जोशी, डाॅ अनिल थपलियाल, डाॅ लोकेश गम्भीर उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल