November 2, 2026

वनाग्नि आउट ऑफ कंट्रोल, फिर 24 घंटे में 68 घटनायें

0
Screenshot 2024-04-30 183436

देहरादूनःउत्तराखंड के जंगलों में वनाग्नि की घटनायें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वन महकमें द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में वनाग्नि की रिकार्ड 68 घटनायें सामने आई हैं। जिसमें गढ़वाल क्षेत्र के आरक्षित वन में 12 सिविल वन पंचायत में 32 घटनाओं को मिलाकर 44 घटनाये सामने आई है। वहीं कुमाउॅं क्षेत्र के आरक्षित वन में 15 और सिविल वन पंचायत में 2 घटानाओं को मिलाकर कुल 7 घटनाये घटित हुई है। जबकि वन्यजीव क्षेत्र में बीते 24 घंटे के अर्न्तगत 7 वनाग्नि की घटनायें हुई है। बीते 24 घंटे में तीन लाख अठ्ठहत्तर हजार तीन सौ बावन रूपये की कुल आर्थिक क्षति हुई है।

 

प्रदेश भर में इस फायर सीजन में अभी तक रिकार्ड 721 घटनायंे सामने आई है। जबकि 20 लाख 56 हजार 989 रूपये की भारी छति वन विभाग को पंहुची है। जिस प्रकार से वन विभाग वनाग्नि को कंट्रोल करने के दावे कर रहा है वह अभी तक की घटनाओं को देखते हुऐ हवा हवाई सावित हो रहे है। वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते हुऐ राज्य सरकार ने भले ही विभाग को सख्त निदेश दिये हो। लेकिन इसे कंट्रोल करने के लिए ठोस प्रयास नही दिख रहे है। आम जनता का आरोप है कि मुख्यमंत्री धामी का ध्यान वनाग्नि कंट्रोल करने के बजाय लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार पर ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल