October 16, 2026

भाजपा प्रत्यासी अनिल बलूनी ने देवाल में मांगा जनसमर्थन

IMG-20240321-WA0037

BJP candidate Anil Baluni sought public support in the wall.

 

 

गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने देवाल में रोड- शो कर जन संपर्क किया।

देवाल पहुंचे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। टैक्सी स्टैंड में एकत्रित होकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार तक रोड- शो कर वोट मांगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विकासवादी सोच को जन-जन तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी पांच-पांच लाख वोटो से जीतेंगे, इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से जीतोड़ मेहनत करने की अपील की। वही स्थानीय विधायक भोपाल राम टम्टा ने कहा कि पार्टी ने हमें विकासवादी सोच वाला प्रत्याशी दिया है। हम सबको क्षेत्र के विकास के लिए बलूनी को जीतने के लिए रात दिन मेहनत करनी चाहिए करनी होगी। रैली में पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह, दर्जाधारी राज्य मंत्री रमेश गाड़िया, ब्लॉक प्रमुख डॉ दर्शन दानू, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, नंदी कुनियाल, नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

धन सिंह भंडारी देवाल चमोली

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!