November 6, 2026

सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दीपक कुमार ने मेरी योजना पुस्तक श्री महाराज जी को की भेंट

0
WhatsApp Image 2024-03-15 at 7.25.48 PM

 श्री महाराज जी ने कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड शासन को दी बधाई

देहरादून। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से प्रकाशित पुस्तक मेरी योजना की प्रतियां सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड शासन दीपक कुमार ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को भेंट की। वह शुक्रवार को श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड शासन दीपक कुमार ने कहा कि एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के द्वारा शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवम् उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने श्री महाराज जी से अनुरोध किया कि इस पुस्तक के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी को एसजीआरआर ग्रुप के सभी संस्थानों तक पहुंचाने में आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने की कृपा कीजिए।
काबिलेगौर है कि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरी योजना पुस्तक का लोकार्पण किया है। इस पुस्तक के माध्यम से आम लोगों को सरकार की 400 से अधिक योजनाआंे की जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि मेरी योजना पुस्तक के माध्यम से सरकार की सभी महत्वपूर्णं जनकल्याण योजनओं को एक पटल पर रखा गया है। इस पुस्तक में दी गई जानकारी को बेहद सरल शब्दों में पिरोकर आम जनमानस के सम्मुख लाया गया है। यह बहेद हर्ष का विषय है। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेरी योजना पुस्तक के लिए कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड शासन को हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल