November 2, 2026

नौली धोती धार मोटर मार्ग को लेकर क्रमिक धरना जारी विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने जाना हालचाल

0
IMG-20240310-WA0025

Sequential protest continues regarding Nauli Dhoti Dhar motor road. MLA and District Panchayat President inquired about well being.

 

चमोली जिले के विकासखंड पोखरी में नौली धोती धार मोटर मार्ग को लेकर 40 से अधिक ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों का 30वे दिन भी क्रमिक धरना जारी है। विधायक राजेन्द्र भंडारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर हालचाल जाना। विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा मैंने शासन में सरकार के समकक्ष सड़क निर्माण को लेकर बात रखी है शासनादेश जारी करना शासन का काम है।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा नौली धोती धार मोटर तीर्थाटन और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है इस मोटर मार्ग निर्माण को आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, विक्रम सिंह बास्कंडी, गजेन्द्र सिंह, राकेश पन्त, ओमप्रकाश चमोला, संदीप बर्त्वाल, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल