November 18, 2026

धोतीधार मोटर मार्ग : कड़ाके की ठण्ड में अपनी मांग को लेकर अडिग है तीसजूला के जनप्रतिनिधि

0
WhatsApp Image 2024-02-27 at 4.39.56 PM

 

पोखरीःकड़ाके की ठंड में भी धोतीधार मोटर मार्ग को लेकर जनप्रतिनिधियों का विनायक धार पोखरी में 18वें दिन क्रमिक धरना जारी है।
ग्राम प्रधान संजय रमोला , सजनसिंह ने कहा पोखरी क्षेत्र से सरकार में दो जनप्रतिनिधियों होने बावजूद भी अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। इसके बाद लोकसभा चुनाओं का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।
प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने कहा धोती धार मोटर मार्ग को लेकर 18वें दिन बाद भी सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क निर्माण को लेकर शासनादेश जारी नहीं होता है तो गांवों गांवों में जाकर लोकसभा चुनावों के बहिष्कार की अपील करेंगे।
आपको बताते चलें 10 फरवरी से 40से अधिक ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि धोती धार मोटर मार्ग को लेकर क्रमिक धरना कर रहें हैं।
धरने पर बैठे वालों में ग्राम प्रधान सजनसिंह, प्रेम सिंह, संजय रमोला, विक्रम बास्कंडी, विक्रम सिंह नेगी, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल