November 2, 2026

जखनार मंदिर कुजांउ-मैकोट में आयोजित देवी भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन्न

0
DSC00026

चमोलीःजखनार मंदिर समिति द्वारा आयोजित देवी भागवत कथा व महायज्ञ का पूर्णाहूति के साथ विराम हो गया है। इससे पूर्व प्रातःकाल पंचांग पूजन व हवन कार्यक्रम 10वें दिन भी निरंतर चला। पूर्णाहूति के बाद पंचों ने मंदिर परिसर में आगामी नव निमार्ण को लेकर सभी देवी देवताओं से आज्ञा ली। कथा व्यास आचार्य वेद प्रकाश मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सभी सहयोगियों को व्यास पीठ से आर्शीवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से सभी लोगां में शक्ति का संचार होता है,सत् भावना व सत विचार आते हैं। जिससे समाज का कल्याण होता है। अपने आर्शीवचनों में उन्होंने कहा कि इस देवी भागवत कथा को तब सफल कहा जायेगा जब यहां के ग्रामीण युवाओं में नशे की प्रवृति समाप्त हो जायेगी और वह सद्मार्ग पर चलकर समाज के लिए प्रेरणा बनेगें। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों को आर्शीवाद प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के समापन्न पर कई भक्त भावुक हो गयें। वही सभी देवताओं ने इस दिव्य कार्यक्रम के आयोजन पर आयोजकों को खुश होकर आर्शीवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में कथा व्यास आचार्य वेद प्रकाश भट्ट को भव्य विदाई दी गई।
-भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज,जखनार मंदिर कुजांउ मैकोट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल