November 1, 2026

पोखरी:भाजपा नगर मंडल की गायन चलो यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन

0
WhatsApp Image 2024-02-04 at 2.02.06 PM

चमोली जिले के पोखरी ब्लाक सभागार में रविवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा की अध्यक्षता में गांव चलों अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं को गांव चलों के तहत गांव में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कैसे करें इस पर विस्तार से चर्चा हुई।
नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गांव चलों अभियान के तहत केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं प्रचार प्रसार करें उन्होंने कहा केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि सहित तमाम योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे हम सबका उद्देश्य यह होना चाहिए अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
इस अवसर पर सहयोजक भरत चौधरी,सह संयोजक भरत चौधरी,रंजना रावत, पुष्पा चौधरी, प्रदीप चौहान,अम्बरीष थपलियाल, वेदप्रकाश सती,मीनु रावत,विनिय देवी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल