November 2, 2026

एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने पूर्व छात्रा सृष्टि को किया सम्मानित

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_2024123185014209

 

 

SGRR University honors former student Srishti

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सम्मान स्वरूप 51,000 रुपये का चेक भेंट किया ।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव एकल लोकनृृत्य में  उतराखण्ड की बेटी को मिला है पहला स्थान।

 

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सृष्टि भारद्वाज को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने सम्मानित किया। श्री दरबार साहिब में आयोजित कार्यक्रम में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सृष्टि को सम्मानित किया।

अपने पिता के साथ सृष्टि ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। हाल ही में नासिक महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सृष्टि को पहला स्थान प्राप्त हुआ। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सृष्टि के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।  श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेन्द दास जी महाराज से रूबरू होते हुए सृष्टि ने युवा महोत्सव के संस्मरण सांझा किए। उन्होनें कुमाऊनी गीत घसियारी पर दी गई अपनी प्रस्तुति के पीछे के संदेश व भावों को भी समझाया। सृष्टि ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग में वर्ष 2017 से 2021 में बी.एससी. एग्रीकल्चर एवम् वर्ष 2023 में एम.एससी. एग्रोनाॅमी की पढ़ाई पूरी की है। सम्मान समारोह में सृष्टि भारद्वाज को 51,000/- रुपये (इक्यावन हज़ार रुपये) का चेक एवम् श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल