November 6, 2026

प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि के लिए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने की कामना

0
IMG-20240115-WA0036

 

 

BJP Mahila Morcha State President Asha Nautiyal wished for the happiness and prosperity of the people of the state.

मकर संक्रांति के पर्व को भाजपा महिला मोर्चा ने पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास से साथ मनाया

 

देहरादून 15 जनवरी भाजपा महिला मोर्चा ने मकर संक्रांति के पर्व को पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में मकर संक्रांति के त्यौहार को बहुत ही उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया। इस मौके पर महिला मोर्चा के पदाधिकरियों ने सभी संगठनात्मक 19 जिलों में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। खिचड़ी का भी वितरण किया गया

इस मौके पर भारी तादात में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि जिस तरह से प्रदेश सरकार प्राण प्रतिष्ठा के को लेकर 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव मना रही है वही आज भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया और प्रसाद का वितरण किया उनका कहना है कि मकर संक्रांति का त्यौहार भाईचारा और सद्भावना का त्यौहार है

उनका कहना है कि सूर्यदेव की उपासना, दान एवं धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

आशा नौटियाल का कहना है कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किये जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है।। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने राजधानी देहरादून के मोहकमपुर शिवालय में आज खिचड़ी भोज का आयोजन किया जिसमें मोर्चे पर तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। खिचड़ी का वितरण किया गया । इस मौके पर लोगों ने मकर संक्रांति की एक दूसरे को बधाई भी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल