November 1, 2026

राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने किया पोखरी खादी ग्रामोद्योग,पर्यटन शरदोत्सव मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

0
IMG-20231126-WA0005

 

 

चमोली जिले के पोखरी में 17वें हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध गायक दीपक चमोली मृणाल रतूड़ी व गायिका पूनम सती के नाम रही।


कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों में गढ़वाली लोक परंपरा देव स्तुतियों और खुदेड़ गीतों की मार्मिक झलक दिखाई । देर रात तक चली सांस्कृतिक संध्या में ईष्ट और कुल देवी भगवती माता पूजन, शिव भक्ति, आदि परंपरागत लोक नृत्य प्रस्तुत किए। गीत की मार्मिक प्रस्तुति दिखाई। इसके बाद और प्रसिद्ध लोक गायक दीपक चमोली, मृणाल रतूड़ी एवं गायिका पूनम सती ने जागरों और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें बदाणे की नन्दा भगोती ..तेरी खुटीयों लेगीगे पराज न वे नाराज ..बेडू पाखो बारामास .. क्रीम पाउडर गुस्ने कीले नी मेरी निमला तू समझी कीले नी ,मोहिनी हरिया साड़ी लाल विलोज.. नाची गेन मेरे भोले बाबा भी नाची गेन.. गीतों पर जमकर थिरके रहें ।
इससे पूर्व कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने सास्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट एवं कलाकारों का फूल मालाओं से स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का प्रमुख अंग है मेलों से भाईचारा एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार देश विदेश में होता है। इस प्रकार के मेलों का आयोजन प्रत्येक वर्ष भव्य रूप से किया जाना चाहिए। मेलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मेला किसी व्यक्ति विशेष का नहीं होता है यह आमजन का होता है। मेरा प्रयास रहता है इस क्षेत्र का नयी पहचान मिले इसके लिए हमेशा कार्यरत रहता हूं।
इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, रमेश चौधरी, ताजबर सिंह राणा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर, शरद बुटोला, नायब तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे, सहित तमाम लोग मौजूद थे मंच संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल