September 19, 2026

कोविड की तीसरी लहर के लिए 25 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी भाजपा

देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश सिंह समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शिरकत की । भाजपा संगठन का लक्ष्य  25000 कार्यकर्ताओं को कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए  ट्रेनिंग देने का है। भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि कार्यकर्ताओं को कोरोना की  तीसरी लहर में लोगों की मदद किए जाने की दिशा निर्देश जारी किए जा रहे है। जल्द ही अभियान को बूथ स्तर तक चलाया जाएगा ।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!