November 1, 2026

हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग मेले के आयोजन पर बैठक का हुआ आयोजन

0
IMG-20231117-WA0011

 

चमोली जिले के पोखरी में हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग मेले को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 23 नवंबर से 29 नवंबर को होने वाले मेले में व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।
नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा पोखरी में हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योगों मेले का आयोजन 23 नवंबर से 29 नवम्बर तक होगा । जिसकी व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई मेले को भव्य रूप देने के लिए सभी नगरवासियों एवं व्यापार संघ के साथ व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई सभी के सहयोग से यह मेला आयोजित किया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर ने कहा सभी के सहयोग से मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर, व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, जितेन्द्र सती, सभासद समुद्रा देवी, रीना सती रचना देवी, कुंवर सिंह चौधरी, कुंवर सिंह चौधरी,सुरजी देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल