November 24, 2026

न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ को लेकर पोखरी ब्लाक में बैठक का किया गया आयोजन

0
IMG-20231104-WA0048

 

चमोली जिले के पोखरी में न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ को लेकर युवा कल्याण अधिकारी दीपक विष्ट की अध्यक्षता में पोखरी ब्लाक में  बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें न्याय पंचायत में आयोजित होने वाले खेलों पर विस्तार से चर्चा हुई।
युवा कल्याण अधिकारी दीपक विष्ट ने कहा न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ का आयोजन होने है जिसको लेकर व्यायाम के शिक्षकों के साथ बैठक की गई इस सभी की सहमति पर 8 नवंबर और 9 नवंबर को खेल महाकुंभ आयोजित किया जाएगा।
ब्लाक खेल समन्वयक अनुपसिंह रावत ने कहा न्याय पंचायत स्तर पर खेलों के आयोजन वृहद रूप में किया जाएगा जिसमें दौड़, कबड्डी, गोल फेंक,चक्का फेंक सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। अधिक से अधिक छात्र छात्राएं इन खेलों में प्रतिभाग करें।
इस अवसर पर ब्लाक खेल समन्वयक अनुप सिंह रावत, युवा कल्याण अधिकारी दीपक विष्ट, विजय सिंह, बबीता भंडारी, संदीप कुमार, सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल