May 30, 2026

पोखरी मेला को लेकर नगर पंचायत ने व्यापार संघ के साथ किया बैठक का आयोजन

 

चमोली जिले के नगर पंचायत पोखरी में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने व्यापार संघ के साथ मेले को लेकर बैठक की गयी जिसमें व्यापारियों संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने कहा मेला त्योहारी सीजन में नहीं होना चाहिए इसे व्यापारियों को भारी नुक़सान हो रहा है मेले की तिथि का निर्णय व्यापार संघ के हितों को देखते हुए लिया जाना चाहिए
नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा व्यापारियों के सहयोग से ही मेले का आयोजन किया जाना है जिसे व्यापारियों को किसी प्रकार का नुक़सान न हो। बैठक में व्यापार संघ की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की मेला 23 नवम्बर से 29 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा ।
बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, विष्णु चमोला, संतोष चौधरी, जितेन्द्र सती, महिन्द्र पन्त सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!